कई वर्षों से हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे ग्रामीण

महराजगंज तराई (बलरामपुर) एक ओर सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के दावे कर रही है, वहीं तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत विजयीडीह में ग्रामीण वर्षों से पेयजल संकट झेलने को मजबूर हैं। गांव के कई हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं  हैं।और ग्राम पंचायत निधि से हर वर्ष नल मरम्मत व रिबोर के नाम पर लाखों खर्च भी किया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ उसके बाद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है।इससे ग्रामीणों को दूर-दराज के हैंडपंपों और निजी जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।ग्रामीण दुर्गा प्रसाद मौर्य ने बताया कि उनके घर के पास लगा सरकारी नल कई वर्ष से खराब है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। बीडीओ सुनील कुमार आर्य का कहना है नल खराब होने की सूचना मिली है , जल्द इन्हें ठीक करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *