मोहम्मदपुर। सैनिक तिराहे के पास हाईवे से उतरकर मोहम्मदपुर, फरिहा, कप्तानगंज और मंदूरी मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर लगी अवैध बैरिकेडिंग आखिरकार हटा दी गई। वर्षों से क्षेत्रीय जनता, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी यह बैरिकेडिंग बीती रात प्रशासनिक कार्रवाई में हटाई गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/स्थानीय लोगों के अनुसार इस अवैध बैरिकेडिंग के कारण क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार एम्बुलेंस, स्कूल बसों और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था।मामला इतना गंभीर था कि सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने संसद में इसे उठाया था। वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव और क्षेत्रीय विधायक ने भी इस समस्या के समाधान के लिए पहल की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।सूत्रों के अनुसार टेंडर व्यवस्था में बदलाव के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और बीती रात अवैध बैरिकेडिंग को हटाने की कार्रवाई कर दी गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आवागमन सुचारु हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब स्कूल बसों को मजबूरी में हाईवे का लंबा और जोखिम भरा रास्ता नहीं अपनाना पड़ेगा। आसपास के गांवों के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय जनता ने अवैध बैरिकेडिंग हटाने की कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रशासन से भविष्य में ऐसी मनमानी पर सख्त निगरानी रखने की मांग की है।