मनरेगा अधिकारियों को मिला नया रोडमैप, 1 जुलाई से लागू होगी वीबी-जीराम जी योजना

बिलासपुर। वीबी-राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत परिसर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया।
आठ जिलों के अधिकारी हुए शामिल प्रशिक्षण में बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी अनुराधा शुक्ला सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे। पारदर्शी क्रियान्वयन और निगरानी पर दिया गया जोर कार्यशाला में राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीबी-जीराम जी योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/ मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्राथमिकता, पारदर्शी क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
1 जुलाई से शुरू होगी योजना प्रशिक्षण में बताया गया कि वीबी-जीराम जी योजना आगामी 1 जुलाई से प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना निर्माण, समावेशी रणनीति और अधिक से अधिक हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का आकलन करने के लिए पोस्ट असेसमेंट भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *