अपराध नियंत्रण पर सख्त हुए पुलिस अधीक्षक, समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग की विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में घटित होने वाले अपराधों की प्रकृति और अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा तत्वों, माफियाओं तथा अन्य संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सुरक्षा एवं साक्ष्य संकलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने, कंट्रोल रूम की स्थापना, पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, आईजीआरएस पोर्टल तथा ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों पर तैनात नवनियुक्त आरक्षियों से भोजन, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आरक्षियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। बैठक एवं सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *