मुहर्रम की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायज़ा

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से औरंगाबाद कस्बे में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। एसडीएम मितौली श्री मधुसूदन गुप्ता एवं सीओ मितौली यदुवेंद्र यादव के नेतृत्व में कोतवाल मैगलगंज संजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी औरंगाबाद मोईन खान तथा पुलिस बल ने रामलला चौराहा, मेन बाज़ार, जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद होते हुए हाईवे स्थित करबला तक पैदल मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने इमाम चौकों एवं मुहर्रम के जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/ निरीक्षण के दौरान इमाम चौक के पास फैली गंदगी एवं बजबजाती नालियों को देखते हुए एसडीएम ने बीडीओ पसगवां को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।_अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर औरंगाबाद के नवाब कलवे हसन, नवाब रिजवान हैदर, नवाब अजीब अब्बास सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *