दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी बच्चों की तस्करी करने वाले 12 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 12 अंतर्राज्यीय बाल तस्करों को गिरफ्तार किया है।  इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 5 मासूम बच्चों को तस्करों से छुड़ाया भी है। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच नवजात बच्चों को बचाया भी है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की अलग-अलग राज्यों में तस्करी करने और अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का हिस्सा हैं। जांचकर्ता इस गिरोह के अपराध करने के तरीके, इसके अंतर-राज्यीय संपर्कों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की गहन जांच कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ इस मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी देर शाम दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक संवाददाता सम्मेलन में साझा की जाएगी। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चों की तस्करी की आरोपी महिला एक नर्सिंग होम की मालकिन है और खुद को डॉक्टर भी बताती है। 12 तस्करों और 5 बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस अब नर्सिंग होम की मालकिन की क्वालिफिकेशन की जांच कर रही है। जांच कर्ताओं को शक है कि बच्चों की तस्करी करने वाला ये गैंग अलग-अलग राज्यों से नवजात बच्चों का लाता था और उनके बर्थ सर्टिफिकेट में हेरफेर कर इच्छुक माता-पिता को लाखों रुपए में बेच देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *