बाराबंकी। देवा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा तोहफा मिला है। देवा-चिनहट मार्ग पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने नव-निर्मित श्रेयांश हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ मंगलवार को संपन्न हुआ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर फीता काटकर अस्पताल जनता को समर्पित किया गया। अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। डॉ. रंजीत यादव के संचालन में शुरू हुए इस हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी, ओपीडी, पैथोलॉजी व इनडोर सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। क्षेत्रीय जनता को अब इलाज के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उद्घाटन के बाद जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने हॉस्पिटल परिसर में पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा ष्अगर हॉस्पिटल हरा-भरा होगा तो मरीज भी जल्दी स्वस्थ होंगे।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/ इलाज के साथ पर्यावरण बचाना भी जरूरी हैष्। शुभारंभ के अवसर पर 24 घंटे श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ हुआ। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। इस शुभ अवसर पर सेवानिवृत्त सी एम ओ डॉ सतीश चंद्रा, पीडीए नेता ज्ञान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी देवा राकेश कुमार यादव, प्रहलाद यादव, प्रमोद कबीरपंथी, इन्द्रेश कुमार यादव, वनकर्मी कमलेश यादव, पूर्व प्रधान राम लखन, प्रेमचंद्र, राम मिलन, करन सिंह, अरविंद यादव,राज कुमार यादव व जीएसआरसी इंडस्ट्रीज के बोर्ड मेंबर राम फल,सिल्वर डायरेक्टर ऊषा सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर शिवांगी यादव व अंजू रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल संचालक डॉ. रंजीत यादव ने सभी अतिथियों, सहयोगियों व क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरीज सेवा ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। नए हॉस्पिटल के शुरू होने से पूरे देवा क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि अब आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा।