बाराबंकी। विजयलक्ष्मी आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विवेक सिंह वर्मा ने आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ विवेक वर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के स्वागत में राज्य सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ‘भुल्लन वर्मा’ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/ इनमें प्रमुख रूप से सभासद मनीष गौतम, महामंत्री विजयानंद वाजपेयी, मुलायम सिंह यादव, नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, सभासद मनोज कुरील, शेखर चौधरी, उपेन्द्र मौर्य, अवधेश यादव, पुष्कर वर्मा, मनोज वर्मा, बिन्द्रा वर्मा, रामू वर्मा, रीमा धीमान, प्रमोद वर्मा, शिव प्रताप गौतम, अभिषेक सम्यक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा एवं संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।