सभी जिलों को मिलेगी आईसीयू और टेली-आईसीयू की सुविधा: पाठक

बाराबंकी। जिले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत सभागार बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, किसानों के हितों की रक्षा तथा देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला स्तरीय चिकित्सालयों में अब आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मसौदा तैयार कर लिया गया है और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर सभी जिलों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को श्हब एंड स्पोक मॉडलश् के आधार पर मजबूत किया जाएगा। इसके तहत संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान और प्रदेश के सात पुराने मेडिकल कॉलेजों को जिला अस्पतालों से जोड़ा जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/ साथ ही टेली-आईसीयू प्रणाली के माध्यम से दूर-दराज के मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों में कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 67 कैंसर पेशेंट डे-केयर सेंटर भी खोले जाएंगे, ताकि ऐसे मरीजों को बेहतर देखभाल और उपचार की सुविधा मिल सके, जिन्हें घर पर रहने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति है और प्रदेश सरकार इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *