जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, मारपीट, अवैध कब्जा तथा अन्य मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संवेदनशील मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा पीड़ित पक्ष को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना शासन की मंशा है। जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम रखने के लिए शिकायतों का त्वरित निस्तारण बेहद आवश्यक है। जनसुनवाई में आए फरियादियों ने अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी, जिससे उन्हें त्वरित कार्रवाई का भरोसा मिला।पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *