खरीफ अभियान की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त

सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के तहत किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक एवं बीज समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध भंडारण, डायवर्जन अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित एलनीनो प्रभाव के कारण वर्षा में अनियमितता की आशंका जताते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों तथा दलहनी फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। बैठक में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों के नियमित संचालन, उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा सहकारी ऋणों की वसूली की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ, इफको प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *