सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मिर्जापुर मंडल सचिव डॉ. ओम शंकर तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सभी नवागंतुकों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष खरवार, संजू यादव, संतोष यादव, आनंद कुमार त्रिपाठी, पंकज शुक्ला और शुभम चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. ओम शंकर तिवारी ने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए किए गए कार्यों तथा उनके सिद्धांतों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चैधरी जयंत सिंह द्वारा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। पार्टी की जनहितकारी नीतियों और नेतृत्व की सकारात्मक सोच के कारण विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से लोग लगातार रालोद से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नवागंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन विस्तार में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय पटेल, उदय प्रकाश पटेल एवं चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह, जिला अध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु सिंह, आकाश मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।