महाकालेश्वर व राम-जानकी मंदिर में भाजपाईयों ने किया पूजन-अर्चन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष सफलतापूर्वक प्रधानमंत्री पद पर पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चैबे के नेतृत्व में चुर्क स्थित महाकालेश्वर मंदिर एवं रॉबर्ट्सगंज के राम-जानकी मंदिर में विशेष पूजन, हरिकीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/विधायक भूपेश चैबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में सर्वाधिक अवधि तक देश सेवा करने का गौरव प्राप्त किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है और नंबर वन राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। संगठन और सरकार में समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने पवनपुत्र भगवान हनुमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चैबे, संजीव श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय, अमन वर्मा, सरोज केशरी, अभिषेक गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, लालू सोनी, धु्रवकांत द्विवेदी, अतुल पांडेय, बलराम सोनी, रमेश जायसवाल, राजबहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *