किरतपुर । रविवार को किरतपुर में केन्द्र सरकार, फिट,साईं और क्रीड़ा भारती के नेतृत्व में स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश देती एक विशाल साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष दिव्यांग नागेन्द्र सिंह (शाहपुर सुक्खा) व सह प्रान्तमंत्री ललित राजपूत ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र सम्मुख दीप प्रजुलित कर किया, इस अवसर पर मुख्य वक्ता ललित राजपूत ने साइक्लिंग चलाने के लाभों को गिनवाते हुए, क्रीड़ा भारती द्वारा किये जा रहे खिलाड़ियों, छात्र छात्राओं व योग करने वाले योगियों के जीवन के बदलाव आगामी कार्यक्रमों की सूचना भी दी । साइकिल रैली का शुभारम्भ डॉ अरुण सिंह सहकारी समिति ने नारियल फोड़कर किया,रैली सरस्वती शिशु मन्दिर से प्रारम्भ होकर मौहल्ला चौहानान, मोहोल्ला किला, बाल्मीकि बस्ती, झण्डा मौहल्ला, मेन बाजार, अंबेडकर मूर्ति व जैन मन्दिर चौराहा से महाराणा प्रताप मूर्ति होते हुए कोतवाली किरतपुर के सामने से गुजरती हुई रेलवे स्टेशन चौराहे पहुंची जहा से वापिस सरस्वती शिशु मन्दिर पर ही जाकर संपन्न हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति सुन्दर गोयल रहे ,read more:https://pahaltoday.com/its-your-turn-next/
मंच पर कार्यक्रम संयोजक मयंक अग्रवाल, नगर के सह संघचालक ज्ञानवीर सिंह व क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष पी.के.चौहान, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सह जिलामंत्री धरवेन्द्र, तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत, सहित ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द राजपूत रहे, कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम सह संयोजक दीपक सिंह (शाहपुर सुक्खा) एवं सह नगरकार्यवाह प्रनयवीर सिंह ने किया ।रैली में लगभग 185 व्यक्तियों कि संख्या मौजूद रही जिसमे छोटे बच्चों, बुजुर्गों सहित नवयुवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और साइकिल रैली को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।कार्यक्रम में मुख रूप से आकाश जैन, आलोक अग्रवाल विभाग संपर्क प्रमुख, डॉ हेमेंद्र ,डॉ वरुण सिंह आदि नगरवासियों ने सहयोग किया ।