गाजियाबाद प्रीमियर लीग का राजनगर एक्सटेंशन में भव्य शुभारंभ, समरकूल टाईगर्स के ओनर संजीव गुप्ता ने यूपीसीए अध्यक्ष निधिपतिं सिंघानिया का किया स्वागत

गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन स्थित एल्फा क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। समरकूल टाईगर्स क्रिकेट टीम के ओनर संजीव कुमार गुप्ता के साथ अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता और तनुज गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
जीपीएल के प्रथम मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंघानिया, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार शामिल हुए। समरकूल टाईगर्स की ओर से संजीव कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और आशुतोष गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/डॉ. निधिपति सिंघानिया ने टॉस उछालकर तथा भव्य आतिशबाजी के साथ जीपीएल का औपचारिक आरंभ किया। इस अवसर पर एआईएमओ के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल, उपाध्यक्ष संजीव सचदेवा सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मैदान में मौजूद रहे। इस अवसर पर समरकूल के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जीपीएल के आयोजन से गाजियाबाद में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह आयोजन गाजियाबाद के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *