जनपद लखीमपुर खीरी में विकास कार्यों की पोल: गाजियापुर पुल बना मौत का फंदा

जनपद लखीमपुर खीरी  के ब्लॉक रमिया-बेहड़ क्षेत्र में स्थित गाजियापुर पुल जर्जर होकर मौत को दावत दे रहा है। पुल पर अत्यधिक गड्ढे हो गए हैं। और एक किनारा पूरी तरह धंसने की कगार पर पहुंच चुका है। राहगीर, किसान और वाहन चालक अपनी जान हथेली पर रखकर इस पुल से गुजरने को मजबूर हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, एंबुलेंस – सबके लिए ये पुल काल बन चुका है। जरा सी चूक और बड़ा हादसा तय है। स्थानीय लोगों का सवाल है।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ कि आखिरकार सिंचाई विभाग कब तक कान में तेल डालें बैठा रहेगा? शिकायतों के बावजूद न मरम्मत हो रही है। न कोई अधिकारी निरीक्षण करने आ रहा है। कागजों में करोड़ों खर्च दिखाए गए, लेकिन धरातल पर पुल खस्ता हाल में है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा होने के बाद ही प्रशासन जागेगा। तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *