जनपद लखीमपुर खीरी थाना हैदराबाद में मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को हैदराबाद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनील मलिक ने की। उन्होंने ताजियेदारों और धर्मगुरुओं से अपील की कि त्यौहार भाईचारे का प्रतीक है, सभी पुलिस का सहयोग करें। सुरक्षा के मद्देनजर ताजिया की ऊंचाई जमीन से 10 फुट तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि बिजली के तारों से हादसा न हो। read more:https://pahaltoday.com/india-withdraws-from-hosting-cop-33-a-major-signal-in-climate-diplomacy/जुलूस मार्गों की समीक्षा कर अवरोध हटाने के लिए टीम गठित की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मौजूद ताजियेदारों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।