जल संरक्षण की दिशा में कदम, फटी पाइपलाइन की मरम्मत से रुकी पानी की बर्बादी

बड़हलगंज में ब्लॉक मुख्यालय के सामने एक कोयले की दुकान के पास फटी पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है। कई दिनों से नाले में बह रहे हजारों लीटर पानी की बर्बादी पर अब रोक लग गई है। यह कार्रवाई समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा की गई। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी फव्वारे की तरह निकलकर सीधे नाले में बह रहा था। इससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और मूल्यवान पेयजल व्यर्थ नष्ट हो रहा था। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल समाधान की मांग की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। पाइपलाइन दुरुस्त होने से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस संबंध में नगर पंचायत की चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि नगर पंचायत जनहित से जुड़े मामलों के प्रति संवेदनशील है। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में कहीं भी पेयजल रिसाव या अन्य सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/17-year-old-girl-goes-missing-under-mysterious-circumstances/वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “जल ही जीवन है। पानी की एक-एक बूंद कीमती है।” उन्होंने बताया कि नगर पंचायत जल संरक्षण को लेकर गंभीर है और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि पानी का रिसाव या बर्बादी दिखने पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *