लखनऊ: युग तुलसी पार्टी के अध्यक्ष के. शिव कुमार ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। यह पार्टी गाय को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी अध्यक्ष श्री कुमार का कहना है कि देश भर में गौवंश वध को प्रतिबंधित करने वाला ‘केंद्रीय कानून’ लाने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहां कि हम गौमाता के लिए सम्मान या सत्कार नहीं मांग रहे हैं, हम मांग रहे हैं उस मां के प्राणों की रक्षा, जो हर दिन हजारों की संख्या में कसाइयों की छुरियों के नीचे काटी जा रही है। एक तरफ देश भर में गौमाता का रक्त बह रहा है, और आप बिना कोई कानूनी सुरक्षा दिए सिर्फ ‘गौ हमारी माता है’ जैसी खोखली बातों से पल्ला झाड़ रहे हैं। read more:https://pahaltoday.com/a-public-awareness-campaign-will-be-launched-from-june-5-to-21-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-central-government/ जब तक संसद में उन्हें कानूनी रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक उस मां को पूर्ण सुरक्षा मिले, यह मुखमंत्री सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “गौमाता हमारी मां है, जन्म-जन्म का नाता है” कहकर केवल चुनावी मंचों पर भावनाओं के नाम पर वोट मांगना बंद होना चाहिए; शासकों की यह जिम्मेदारी है कि वे इसे कानून बनाकर धरातल पर साबित करें। साक्षात तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने स्वयं इसके लिए प्रस्ताव पारित किया। देश भर के पूज्य पीठाधीशों, शंकराचार्यों ने और जगद्गुरुओं ने इस पर अपनी मुहर लगाई और यहां तक कि इलाहाबाद हाईकोर्ट जैसे उच्च न्यायालय ने भी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का सुझाव दिया, फिर भी केंद्र और राज्य सरकारें कदम पीछे क्यों खींच रही हैं। के. शिव कुमार ने स्पष्ट किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव महज किसी राजनीतिक सत्ता की कुर्सी के लिए नहीं हैं, बल्कि यह गौमाता को उनके कानूनी अधिकार दिलाने वाली मां और उस मां की सुरक्षा की अनदेखी करने वाले बेटों के बीच होने वाला एक महासंग्राम है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) की धरती से उन्होंने जो हिंदू धर्म और गौ-चेतना की अलख जगाई थी,अब उसे पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार दिया जा रहा है। गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने वाला केंद्रीय कानून बनने तक हम दिल्ली और लखनऊ के सिंहासनों को झुकाकर रहेंगे और इसी संकल्प के साथ युग तुलसी पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनावी रणक्षेत्र में सभी 403 सीटों पर सीधे चुनाव मैदान में उतर रही है।