जनपद लखीमपुर खीरी लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब उचौलिया के पास बने नहर के पुल के नीचे से एनएचएआई (NHAI) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुरक्षा और अतिक्रमण को ध्यान में रखते हुए पुल के नीचे अवैध रूप से बने कई आशियानों को पूरी तरह हटा दिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/sp-listened-to-the-problems-of-the-complainants-in-janta-darshan/
जान जोखिम में डालकर रह रहे थे परिवार दरअसल, इस नहर के पुल के नीचे पिछले कई वर्षों से कुछ परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यह स्थिति उनके लिए बेहद खतरनाक थी। एक तरफ पुल के ऊपर से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का भारी ट्रैफिक गुजरता है, तो दूसरी तरफ नीचे नहर में भी पानी का तेज बहाव बना रहता है। ऐसे में इन परिवारों का यहां रहना हर वक्त किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा था और वे अपनी जान हथेली पर रखकर जीवन यापन कर रहे थे। सुरक्षा और जनहित में उठाया गया कदम इन परिवारों की जिंदगी से हो रहे इस खिलवाड़ और असुरक्षा को देखते हुए एनएचएआई की टीम ने उचौलिया पुलिस के साथ मिलकर यह कदम उठाया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई न सिर्फ अतिक्रमण हटाने के लिए, बल्कि मुख्य रूप से इन परिवारों के हित और सुरक्षा के लिए की गई है, ताकि वे किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर आराम से अपनी जिंदगी जी सकें और किसी संभावित दुर्घटना का शिकार होने से बच सकें। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचौलिया पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद रही।