जनपद गाजियाबाद की नगर पंचायत निवाड़ी थाना क्षेत्र की समस्याओं के चलते भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ)द्वारा जून माह की पंचायत को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कार्यालय पर करने का ऐलान किया। बुधवार को थाना निवाड़ी में कार्यरत दरोगा की हिटलर शाही कार्यशैली से त्रस्त परिवार के लोग लड़की शहनाज सहित मन महबूब इकबाल ताज मोहम्मद इस्लाम मुस्तकीम आदि सदस्य अपनी फरियाद लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा पदाधिकारीयों के पास पहुंचे।जहां उन्होंने निवाड़ी थाने में अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दरोगा अंकुश तोमर ने पीड़िता शहनाज व उसके परिवार के पांच सदस्यों को रात्रि में 4 घंटे तक थाने में बंधक बनाकर रखने के बाद रात के 3:00 बजे जबरदस्ती फैसला लिखवा लिया। जबकि पीड़िता अपने पति से विवाद के चलते न्याय पाने की उम्मीद में पिछले चार माह से निवाड़ी थाने के चक्कर काट रही थी। पीड़ित परिवार ने भारतीय किसान यूनियन किसान सभा(अ.)के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी व पश्चिम प्रदेश महासचिव रोहित त्यागी,प्रदेश सचिव धीरज त्यागी, प्रदेश महासचिव हैप्पी त्यागी से मुलाकत की और थाने में चल रही तानाशाही के बारे में बताया। बताते चले की कुछ दिन पूर्व ही ही दारोगा अंकुश तोमर द्वारा किसान संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।दरोगा अंकुश तोमर का कहना था कि मैं नंदकिशोर गुर्जर विधायक के क्षेत्र में रहकर आया हूं वो भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाया,मेरी भाषा ना पहले बदली थी और ना अब बदलेगी मेरा व्यवहार ऐसा ही रहेगा l
दरोगा अंकुश तोमर की तानाशाही से परेशान जनता अब पुलिस विभाग के खिलाफ आंदोलन करने का मन बना चुकी है।read more:https://pahaltoday.com/agitation-intensifies-over-pending-honorarium-district-president-of-gram-rozgar-sevak-sangh-on-hunger-strike-in-bahraich/भारतीय किसान यूनियन किसान सभा(अ)से जुड़े लोगों ने आंदोलन की तैयारी को लेकर क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है अब तो बस महापंचायत के लिए तारीख की घोषणा करना बाकी रह गया है।