जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एनसीआर मोदीनगर में 35वी बटालियन एनसीसी द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पीयूष कुमार सिंह तथा एडम ऑफिसर गुरमीत सिंह गुजराल के नेतृत्व चलने वाले संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले एवं दूसरे चरण में एन सी सी इंस्ट्रक्टरो के द्वारा 0.22 डीलक्स राइफल को खोलना बांधना,फायरिंग के तरीके तथा राइफल के पार्ट्स आदि के बारे में राइफल के माध्यम से समझाया गया।इसी चरण मे फायर फाइटर टीम मोदीनगर के इंस्पेक्टर अमित चौधरी द्वारा आग लगने के कारण तथा आग बुझाने के तरीकों को समझाया गया।read more:https://pahaltoday.com/golden-hour-free-treatment-for-road-accident-victims-begins-at-panchsheel-hospital/ शाम को कैडेटों के बीच 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा कराई गई।इन सभी आयोजनों में सुबेदार मेजर लेफ्टिनेंट परमानंद,कैप्टन रजनीश जिंदल,फर्स्ट ऑफिसर रितेश राय,सेकेंड ऑफिसर गुडडु गुप्ता,सी टी ओ डॉ ए- कथिरेशन,एनसीसी इंस्ट्रक्टर देवराज सिराधना,बी एच एम पंकज कुमार,सुबेदार सूर्यमान घाले,गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर सोनिया तथा ज्योती आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।