सोनभद्र। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम राहतयोजना के तहत जनपद में कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। योजना के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण गोल्डन आवर में त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी क्रम में घोरावल थाना क्षेत्र के धनावल गांव निवासी 16 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बेचू, जो हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, का उपचार पंचशील मल्टी स्पेशियल्टी हॉस्पिटल में पीएम राहत योजना के तहत किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अरविंद निषाद ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।read more:https://pahaltoday.com/women-and-girls-were-made-aware-under-mission-shakti-phase-5/सोमवार को यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी, पीएम राहत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल, अस्पताल के डायरेक्टर पवित मौर्या, मां कुसुम फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव कृष्ण कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना तथा उसे पुष्पगुच्छ भेंट कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. चारू द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत योजना के माध्यम से घायल व्यक्तियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्घटना होने पर घायल को तत्काल नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल पहुंचाएं ताकि गोल्डन आवर का लाभ मिल सके।पीएम राहत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर तत्काल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत दुर्घटना की तिथि से सात दिनों तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक स्थिरीकरण उपचार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के चिन्हित अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के तहत 112 हेल्पलाइन के माध्यम से एंबुलेंस और त्वरित सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।