मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के तहत मंगलवार को जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/new-kotwal-shailesh-kumar-rai-took-charge-of-bhadohi-kotwali/ इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने सक्रिय अभियान चलाया। टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त एवं महिलाओं को परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। अभियान के तहत आगे भी नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, पैदल गश्त और एंटी रोमियो अभियान संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *