भदोही। गोपीगंज से आये भदोही प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने सोमवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था को क़ायम रखने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। राय ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। कहा रात मे गश्त के लिए फ़ोर्स की व्यवस्था बढ़ा दी गई है जिससे चोर उचक्के तथा असामाजिक व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखा जा सके। कहा पटरियों पर अतिक्रमण न करें दो पहिया वाहन को आड़े तिरछे न खड़ा करे कि जिससे शहर जाम के चपेट में आये तथा बैंको के सामने अपने वाहनों को लाक कर ही बैंक में जाएँ।read more:https://pahaltoday.com/could-not-conduct-even-a-single-examination-honestly-and-still-claims-to-be-the-world-guru/ कहा भदोही कोतवाली में आने वाले हर फरियादियों की फरियाद प्राथमिकता के आधार पर सुनी जाएगी। जिससे कि उनको भटकना न पड़े और उनके साथ इंसाफ हो सके। उन्होंने कहा भदोही शहर अमन और शान्ति का शहर है जो विश्व विख्यात है। शान्ति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें।