जनपद लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोठियाना के मजरा दुलही निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर छलपूर्वक घर में घुसकर जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता शहनाज बानो पत्नी समुदार द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, 23 मई की रात लगभग 9 बजे गांव निवासी ताज मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अहमद ने विश्वास में लेकर उन्हें गांव के दूसरे मोहल्ले में छोड़ दिया। आरोप है कि इसी दौरान वह अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस गया और घर में रखे सोने के कान के झाला, मटर माला, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल सहित लगभग पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।read more:https://pahaltoday.com/police-launch-awareness-campaign-to-curb-drowning-incidents/पीड़िता का आरोप है कि इस घटना में गांव के ही वहीद अली पुत्र एजाज अली तथा इरफान पुत्र सिद्दीकी भी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल चौकी ढखेरवा पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि चौकी स्तर पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।