स्योहारा। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित वर्मा मैटरनिटी एवं नर्सिंग होम के निकट स्थापित धर्मनंदा ब्लड बैंक का शुभारंभ रविवार को रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर किया गया। क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे इस ब्लड बैंक की शुरुआत सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य से की गई है।ब्लड बैंक के संस्थापक डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि स्योहारा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार गंभीर मरीजों का जीवन भी संकट में पड़ जाता था।read more:https://pahaltoday.com/questions-raised-over-starting-the-construction-of-the-overbridge-without-an-alternative-route/इसी आवश्यकता को देखते हुए धर्मनंदा ब्लड बैंक की स्थापना कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया है।
ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. शाश्वत वर्मा, प्रभारी राकेश डोगरा, अमित राणा, टेक्निकल सुपरवाइजर साजिद खान तथा टेक्नीशियन अंकित राणा, विशाल कुमार एवं विशाल राणा ने रक्तदाताओं से रक्त यूनिट एकत्रित करने का कार्य संपन्न कराया।शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों ने रक्तदान कर इस जनहितकारी पहल का समर्थन किया। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. बी.के. स्नेही, शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन, समाजसेवी, पत्रकार एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे और कई लोगों ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।