12 सालों में भारत ने निर्णायक और अभूतपूर्व परिवर्तन देखा – अभिलाष कौशल 

रायबरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने एक निर्णायक और अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। इस दौरान सरकार ने न केवल कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाया है बल्कि वैश्विक मंच पर भी देश का मान-सम्मान कई गुना बढ़ाया है।यह विचार गुरुवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए ।read more:https://pahaltoday.com/the-marginalized-cockroach-community-in-jungle-politics-is-trying-to-prove-its-political-importance/
 अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी चुकी है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इसके साथ ही, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने वित्तीय समावेशन को क्रांति का रूप दिया है और आज 58 करोड़ से ज्यादा भारतीयों के पास जनधन खाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के माध्यम से देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न की सुविधा दी जा रही है। उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल 60 फीसदी से अधिक बढ़कर 146,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है और ‘वंदे भारत’ जैसी आधुनिक ट्रेनें रेलवे का कायाकल्प कर रही हैं। सशस्त्र बलों में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन और ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित कर उन्हें संसद और विधानसभाओं में सीधा प्रतिनिधित्व दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर, आंतरिक सुरक्षा में सुधार और साहसिक फैसलों ने देश की सैन्य और सामरिक स्थिति को काफी मजबूत किया है। श्री राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार से सांस्कृतिक विरासत को नया गौरव मिला है। दुनिया के 30 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है । इस मौके पर प्रमुख रूप से राधेश्याम सोनी , भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ,राजेंद्र, अमरेश यादव, यश तिवारी, सरोज शुक्ला ,गणेश तिवारी ,आशीष सोनी आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *