बिना वैकल्पिक रास्ते के ओवरब्रिज निर्माण शुरू करने पर उठे सवाल

सोनभद्र। नगर स्थित रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर जहां एक ओर लोगों में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए कार्य शुरू करने की तैयारी से आमजन में नाराजगी बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने रेलवे विभाग एवं प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।read more:https://pahaltoday.com/indias-dominance-in-space-technology-joins-the-us-china-club/पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज से खलिहारी होते हुए बिहार को जोड़ने वाली यह सड़क हजारों गांवों और करीब चार लाख आबादी की जीवनरेखा है। ऐसे में बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के मार्ग बंद करना जनहित के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मार्ग कितने दिनों तक बंद रहेगा और आम लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता क्या होगा। उन्होंने कहा कि जुलाई से स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ेगी। इसके अलावा यदि रात के समय किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी तो वैकल्पिक रास्ता न होने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने मांग की कि रेलवे विभाग तत्काल एडवाइजरी जारी कर लोगों को निर्माण अवधि, यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग की स्पष्ट जानकारी दे। धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पूरे मामले को लेकर उनकी जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। जिलाधिकारी ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। लोगों ने मांग की है कि जब तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग तैयार न हो जाए, तब तक निर्माण कार्य प्रारंभ न किया जाए। इस दौरान रमेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सृजन श्रीवास्तव, राज कुमार सोनी, सचिव कुमार सोनी, भरत सोनी, दिनेश पांडेय, विष्णु सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, लवकुश सोनी, विकास केसरी, गणेश केशरी, विनोद केशरी, मुकुंद केशरी, शरद केशरी, रवि केशरी, बच्चा केसरी, राजा, चंदन जायसवाल, सूर्या मौर्या, सत्यम पांडेय, विवेकानंद पांडेय, प्रमोद जायसवाल, संतोष सोनी, प्रमोद सोनी, आयुष सोनी, बजरंगी सोनी, बालचंद कनौजिया, अंबुज सोनी, रोहित राज सोनी, शिवम राय, महेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मनीष, मुन्ना तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *