बकरीद पर ईदगाह पहुंचे डीएम और एसपी, दी मुबारकबाद व शुभकामनाएं

सोनभद्र। बकरीद पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) बगीश कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/india-shows-generosity-despite-pakistans-propaganda-against-india/वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी लोगों को आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर जनपद में अमन-चैन और भाईचारे की परंपरा को और मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। बकरीद पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *