सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने दो किलो आठ सौ ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान गोविन्द गुप्ता पुत्र दीपनारायण गुप्ता निवासी खैरटिया थाना ओबरा व बृजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम खैरटिया (डीह बाबा) थाना ओबरा के रूप में की गई है।read more:https://pahaltoday.com/quad-opposes-proposal-to-impose-toll-in-hormuz/जानकारी के अनुसार, चोपन थाना पुलिस ने दो स्थानों से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर गोविंन्द गुप्ता को पुलिस ने सिन्दुरिया रोड स्थित नॉलेज पार्क स्कूल तिराहा के पास से एक किलो 270 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वह बिना नम्बर प्लेट की बाइक की डिग्गी में उक्त गांजा को रखकर जा रहा था। इसी तरह तस्कर बृजेश यादव की गिरफ्तारी फासिल्स पार्क रोड मारकुण्डी टोला अवई के पास से की गई। वह सफेद प्लास्टिक के झोले में एक किलो 530 ग्राम अवैध गांजा लेकर जा रहा था।