साइकिल सवार को बचाने में पलटी महिलाओं से भरी पिकअप, 26 घायल

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव के पास सोमवार को कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में महिलाओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चार पुरुष और करीब 22 महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल सुदर्शन और रामदरस को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/backward-commission-member-satyendra-bari-heard-the-complaints/प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि पिकअप में सवार महिलाएं शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। उचौरी गांव के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। घायलों में सुदर्शन, रामदरस, गणेश, राजेश्वरी, राजदुलारी, बेरी, सुकुतरी, रजनी और शनिचरी समेत दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वाहन में करीब 26 लोग सवार थे और दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकांश घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *