कोलकाता। 1998 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीलम मीना को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी आदेश के तहत उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-model-school-is-being-built-at-a-cost-of-rs-23-crore/यह नियुक्ति पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई है। नीलम मीणा प्रशासनिक सेवा में लंबे अनुभव रखती हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त निदेशक जैसे कई प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।