भदोही। भीषण गर्मी से कालीन नगरी भदोही धधक रहा है। तन को झुलसाने वाली धूप और गर्म लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग द्वारा भदोही जिले में इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। सोमवार को जिला का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।read more:https://worldtrustednews.in/those-who-helped-in-making-the-parshuram-janmotsav-yatra-successful-were-honored-by-the-national-parshuram-council/ जिले में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। दिन में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तो वहीं रातें भी बेहद गर्म हो जा रही हैं। जिससे लोगों की बैचेनी काफी बढ़ रही। मई के महीने में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ हैं। मौसम विभाग प्रचंड गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। देखा जाए तो सुबह के 9 बजते-बजते सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। घरों से बाहर निकलते समय ऐसा महसूस हुआ कि तंदूर में खड़े हो गए हो। जिसमें आग धधक रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी के मुताबिक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बहुत कम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बहुत-बहुत जरुरी काम होने के बाद ही लोग बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते दोपहर के समय सड़कें सुनी हो जा रही है। वहीं दुकानदार भी दोपहर के समय अपनी दुकानों को बंद कर आराम करते दिखाई दिए। जो दोपहर के समय घरों से बाहर निकल भी रहे हैं। कुछ दूर जाने के बाद उनका गला सूख जा रहा। ऐसे में वे अपने गले को तर करने के लिए पानी, नारियल पानी, गन्ने का जूस, नीबू पानी आदि का सेवन कर रहे हैं। गर्मी के कारण पेयजल पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है। गर्मी को देखते हुए चिकित्सक भी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हल्के रंग के ढीले एवं सूती वस्त्र पहनने, घरों को ठंडा रखने तथा धूप में कार्य करने वालों को अतिरिक्त पानी एवं विश्राम देने की सलाह दी जा रही है। वहीं इस भीषण गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है।