सोनभद्र। ओवरलोडिंग तथा बिना पंजीकरण नम्बर प्लेट अथवा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशन में 23 एवं 24 मई को की गई। अभियान के दौरान जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, नम्बर प्लेट से छेड़छाड़, बिना नम्बर प्लेट तथा नियमों के विपरीत संचालित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कार्रवाई करते हुए 47 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई। इनमें क्षमता से अधिक बॉडी बढ़ाकर संचालित की जा रही 6 वाहन भी शामिल पाए गए। चेकिंग के दौरान एक ऐसा वाहन भी पकड़ा गया, जिस पर मूल पंजीकरण संख्या के स्थान पर भिन्न एवं फर्जी नम्बर प्लेट लगाई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन को थाना कोतवाली में निरुद्ध कराया गया तथा संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने एवं वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालन करने की अपील की है। कार्रवाई के बाद भी फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन -read more:https://pahaltoday.com/students-are-unable-to-apply-for-cbse-re-evaluation-due-to-server-down/स्थानीय थाना पुलिस, परिवहन विभाग व जनपदीय टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद सोनांचल में ओवरलोडिंग का गोरखधंधा अपने चरम पर है। आलम यह है कि आधा दर्जन से अधिक पुलिस थाना क्षेत्र से ओवरलोड उप खनिज सामग्री लेकर अनफिट मालवाहक वाहन लोढ़ी टोल प्लाजा से होकर जनपद की सीमा पार कर जा रहे हैं। गत रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे के करीब कई अनफिट वाहन ओवरलोड उप खनिज सामग्री लेकर सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित स्वर्ण जयंती चैक से होकर पन्नूगंज मार्ग की तरफ जाते देखे गए।