सोनभद्र। भ्रष्टाचार, दलाली और अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय अब चोरों के निशाने पर आ गया है। बीती रात हौसलाबुलंद चोरों ने सरकारी कार्यालय में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर यह साफ कर दिया कि जिला अस्पताल पुलिस चैकी से चंद कदमों की दूरी पर हाइवे किनारे स्थित एआरटीओ कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है।read more:https://pahaltoday.com/explosion-on-railway-track-in-quetta-23-killed-30-injured/लोगों का कहना है कि एआरटीओ कार्यालय लंबे समय से दलालों के मकड़जाल में जकड़ा हुआ है। लाइसेंस, फिटनेस, परमिट और रजिस्ट्रेशन जैसे कार्यों में दलालों की सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। अब यह कार्यालय चोरों के निशाने पर भी आ चुका है। गत रविवार की रात हौसलाबुलंद चोरों ने एआरटीओ कार्यालय में घुसकर कार्यालय के सर्वर रूम में लगी एसी की आउटडोर यूनिट, इंटरनेट केबल और सीसीटीबी कैमरों के तार काट कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब कार्यालय खुला तो इसकी जानकारी हुई। यह घटना सोमवार की देर शाम तक आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का कहना रहा कि एआरटीओ कार्यालय में राजस्व से जुड़े दस्तावेज और महत्वपूर्ण अभिलेख रखे जाते हैं, बावजूद इसके वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर चोरों की गिरफ्तारी कराने के साथ ही एआरटीओ कार्यालय में सक्रिय दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। उधर इस बावत एआरटीओ प्रशासन से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं मिले। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।