सुरक्षा और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भदोही पुलिस का कड़ा रुख

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भदोही पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनमानस में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिदिन की भांति जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में व्यापक सांयकालीन पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की जा रही है। प्रमुख बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर, पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/students-are-unable-to-apply-for-cbse-re-evaluation-due-to-server-down/वहीं यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों और स्टंट बाजी करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए और गंभीर मामलों में वाहनों को सीज भी किया जा सकता है। गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई। चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बिना वजह खड़े रहने वाले अराजक तत्वों से पूछताछ की गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। भदोही पुलिस जनता से अपील करती है कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *