पतंजलि योगपीठ द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर आयोजित

बिजनौर । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में पतंजलि परिवार बिजनौर द्वारा जानकीपुरम कालोनी नुरपुर रोड बिजनौर में योग शिविर के तॖतीय दिवस में योग शिविर का संचालन बाबूराम पाल जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान,, योगासन डॉ नीरज कुमार चौधरी जिला मीडिया प्रभारी एवं संजीव चौधरी महामंत्री, प्राणायाम सोमदत्त शर्मा एवं योग को साधना चंद्रपाल सिंह एवं शशिकांत मिश्रा जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति द्वारा कराए गए, शिविर में स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए योग चिकित्सा एवं प्राणायाम को अपने जीवन में निरंतर प्रतिदिन सम्मिलित करने पर मार्गदर्शित किया गया , योग को दैनिक जीवन में जीना एवं प्रतिदिन योग करने का संकल्प सभी स्वास्थ्य साधकों ने लिया  शिविर में  ब्लडप्रेशर, शुगर,वजन, एवं स्वास्थ्य परामर्श डॉ नीरज कुमार चौधरी द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया गया
योग शिविर में एस के गोयल, रोहिताश सिंह,एन के वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, लक्की चोपड़ा, भूपेन्द्र सिंह,विशाल कुमार , सुभाष दलाल, निपेन्दर चौधरी आदि एवं पतंजलि परिवार के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा read more:https://pahaltoday.com/the-district-magistrate-did-live-monitoring-of-the-dust-control-campaign/सभी योग साधकों एवं कार्यकर्ताओं का योग शिविर को सफल बनाने हेतु बाबूराम पाल जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा धन्यवाद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *