कानपुर देहात। रसूलाबाद नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को निकाय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत नेहरू नगर वार्ड की दिवंगत सभासद खुशनुमा बेगम को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभासदों, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 19 करोड़ 31 लाख 5 हजार रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने कहा कि शास्त्री नगर एवं सुभाष नगर स्थित पानी की टंकियों पर बड़ी क्षमता के जनरेटर लगाए जाएंगे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर टंकी लोड की जा सकेगी। जिससे जलापूर्ति सुचारु रहेगी।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/
उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में टूटी नालियों का निर्माण कराया जाएगा तथा साफ-सफाई, पथ प्रकाश एवं जलापूर्ति जैसी जनहित की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में विकास नगर स्थित भूमि गाटा संख्या 3303 पर पूर्व निर्मित भवन से अवैध कब्जा हटवाकर आंशिक हिस्से में बाउंड्री वॉल निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। बोर्ड की बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत रसूलाबाद में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 में लगाए गए दो कर्मचारियों के द्वारा कार्य में शिथिलता बरती गई। जिसके चलते आउटसोर्सिंग का वह विभाग जिसकी फर्म के माध्यम से कार्मिकों को की आपूर्ति की जाती है उसके द्वारा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं बैठक के अंत में चेयरमैन देवशरण कमल द्वारा सभी सभासदों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सहित सभासद मो. मशरूफ नवाज़,विजय पाल, विनोद सिंह, फरहान मिनी, अमित कुमार, गुड्डू सिंह,हाशिम खान, विनोद गुप्ता, अशोक यादव, नामित सभासद रानू मिश्रा, रामआसरे राजपूत, कमल नैय्यर आदि मौजूद रहे।