पत्नी वियोग में युवक की संदिग्ध मौत, गांव में सनसनी

बिजनौर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सत्तोनंगली के गांव बहादरपुर में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गुरुवार दोपहर घर के अंदर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
मृतक की पहचान गजराज पुत्र खुशीराम के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-and-superintendent-of-police-reviewed-prosecution-and-law-and-order/ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी पूनम करीब पांच माह पहले किसी युवक के साथ चली गई थी और लगभग 15 दिन पूर्व वापस लौटी थी। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले वह फिर किसी के साथ घर छोड़कर चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि गजराज पत्नी के वियोग और समाज के तानों से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने इसी तनाव में आत्मघाती कदम उठाया।  थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *