सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पानी पेड़ बचाओ अभियान के तत्वावधान में अधिवक्ता भवन तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह कुशवाहा ने किया।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/गोष्ठी को संबोधित करते हुए पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि पेड़, जल श्रोत और वन्य जीव पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें बचाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, वृक्षों की लगातार कटाई और जैव विविधता पर बढ़ते खतरे जैसे गंभीर विषयों पर समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पानी पेड़ बचाओ अभियान के सह संयोजक विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जीवन का आधार है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया। गोष्ठी में राजेंद्र कुमार यादव, विजय बहादुर सिंह, विमल प्रसाद सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, दीप नारायण पटेल, आदर्श देव पांडेय, राजेश कुमार, नवीन कुमार पांडेय, संतोष चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।