नगीना । राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम)के संविदा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही ।वेतन नहीं तो काम नहीं के नारे के साथ सीएचसी नगीना व पीएचसी कोतवाली ब्लॉक के संविदा डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मी शुक्रवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दरी बिछा कर धरने पर डटे रहे।read more:https://pahaltoday.com/many-people-including-the-bjp-state-president-were-present-at-the-bhandara-of-ultimate-multi-solutions/ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ विशाल कुमार व जिला मंत्री गगन कुमार शर्मा ने बताया कि मार्च व अप्रैल के मानदेय(वेतन) भुगतान की मांग को लेकर सीएमओ बिजनौर को एक ज्ञापन 14 मई को ही सौंप दिया गया था। एनएचएम के संविदा डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है। नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाने के बाद पैसा न होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है और ड्रेस व कोर्स भी नहीं खरीद पा रहे हैं। कोतवाली ब्लॉक के डॉ रियाज़ जैदी ने बताया कि फिलहाल 25 मई तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा और यदि फिर भी मानदेय(वेतन) का भुगतान नहीं हुआ तो संघ के निर्णय के अनुसार आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है। सीएचसी नगीना में दूसरे दिन भी धरने पर बैठने वालों में डॉक्टर रियाज़ जैदी, डॉक्टर नवेद इकबाल, डॉक्टर माज़ जलील शमसी, डॉक्टर प्रज्वल, डॉक्टर राहुल, डॉक्टर मीनाक्षी चौहान, स्वास्थ्य कर्मी गौरव, अरुण,हितेश, दीपक, पूजा विश्नोई, स्वाति, रमनजीत कौर, अर्चना सिंह, प्रमोद देवी, शक्ति सिंह, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, सना उल हक, मीनाक्षी, बबीता, फैजान, अभिषेक तथा समस्त एनएचएम स्टॉफ शामिल रहा।