फायर सर्विस कानपुर देहात द्वारा पुलिस कार्यालय कानपुर देहात में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस कार्यालय कानपुर देहात में फायर सर्विस कानपुर देहात द्वारा अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्यवाही करने, अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। मॉक ड्रिल के दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा आग लगने की घटनाओं में सतर्कता बरतने, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने एवं समय रहते प्रभावी रिस्पांस देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-and-superintendent-of-police-reviewed-prosecution-and-law-and-order/ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक  आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर  संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात  संजय गुप्ता, सीएफओ  प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य अधि0 एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *