लखनऊ : राजधानी में हनुमान भक्तों ने जगह-जगह पूरी सब्जी चावल छोले आइसक्रीम बूंदी लड्डू का वितरण किया इसी कड़ी में आज गोमती नगर के विभव खंड में शिवोहम सेवा संस्थान द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन डायरेक्टर पूनम सिंह और सी बी सिंह के द्वारा किया गया read more:https://pahaltoday.com/listening-to-the-bhagwat-katha-destroys-sins-acharya-abhishek-ji/
इस अवसर पर पुरी सब्जी छोले चावल और बूंदी का वितरण किया गया हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्रीमती पूनम सिंह ने कहा पिछले कई सालों से विशाल भंडारे का आयोजन परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है इस बार हमारी संस्था की पदाधिकारी ने भंडारे में हिस्सा लिया और भक्तों को प्रसाद वितरण किया उन्होंने कहा नर सेवा नारायण सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है भूखे को खाना खिलाना गर्मी में लोगों को पानी पिलाना मिठाई खिलाना फल खिलाना बहुत पुन्य का कार्य होता है उन्होंने कहा की हमें अपने बच्चों को हमेशा ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वह धर्म के मार्ग पर चले और अधिक से अधिक लोगों की सेवा करें उन्होंने कहा हमारी संस्था योग के माध्यम से लोगों का शारीरिक और भौतिक विकास का काम करती है नियमित योग करने से व्यक्ति अनेक बीमारियों से बचता है और उसको शांति मिलती है श्रीमती पूनम ने कहा कि हमें अपने आसपास रहने वाले गरीब मजदूर बुजुर्गों महिलाओं बच्चियों को सामाजिक स्तर पर मदद करना चाहिए उन्होंने कहा संस्था पिछले कई सालों से वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्ग महिलाएं की सेवा करती हैं उन्हें फल मिठाई और खाना वितरण करती हैं इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धर्म के प्रति बहुत जागरूक हो गई है पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित होकर आज का नौजवान नशे की गर्त में समता जा रहा है उन्होंने कहा धर्म और भक्ति ऐसा मार्ग है जो नौजवानों को मानसिक सुकून तो देता ही है साथ में उसके बिल पावर को मजबूत करता है इस अवसर पर श्रीमती आशा सिंह ने कहा की समय-समय पर हम लोगों को ऐसे आयोजनों के कार्यक्रमों को मूल रूप देना चाहिए ताकि लोगों का भला हो सके उन्होंने कहा दूसरों की सेवा करने से जो पूर्ण मिलता है वह किसी और कर से नहीं मिलता इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती पूनम सिंह श्रीमती आशा सिंह कंचन सिंह बीनू सिंह देवेश सिंह सीबी सिंह सार्थक प्रताप सिंह आस्था सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।