बड़हलगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपला मार्ग (डेरवा) में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति सहित उसकी छह माह की गर्भवती पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपला मार्ग (डेरवा) निवासी सत्यदेव यादव पुत्र स्वर्गीय भागवत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई 2026 की रात करीब सात बजे वह अपने परिवार की भाभी सुनीता देवी पत्नी तुफानी यादव से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही विकास यादव पुत्र विक्रम यादव, सोनू यादव तथा रामललित यादव पुत्र विक्रम यादव वहां पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सरिया, लोहे तथा घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सत्यदेव यादव के ललाट पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी नीरज देवी, जो छह माह की गर्भवती हैं, उन्हें भी चोट लग गई।read more:https://pahaltoday.com/nhm-contract-workers-started-symbolic-protest-by-tying-black-ribbons/घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली बड़हलगंज पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।