म्योरपुर, सोनभद्र। जिले में पेयजल संकट और उससे जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल का पोस्टर अंतरराष्ट्रीय मंच पर फ्रांस में लंाच किया गया। यह लंाच प्रतिष्ठित फिल्म बाजार मार्शे दू फिल्म के दौरान भारत पैवेलियन, कांस में आयोजित कार्यक्रम में हुआ, जहां प्रख्यात उद्योगपति प्रकाश आहूजा ने फिल्म का पोस्टर जारी किया।read more:https://pahaltoday.com/nhm-contract-workers-started-symbolic-protest-by-tying-black-ribbons/कार्यक्रम में फ्रेंच अभिनेत्री मरीन बार्गो, नॉर्वे बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल से जुड़े नसरूल्लाह कुरैशी, निर्माता सेल्वी, वितरक लियाकत गोला तथा अभिनेत्री सेजल शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने फिल्म के विषय और उसके सामाजिक महत्व की सराहना की। डॉक्यूमेंट्री के निर्माता सुरेंद्र कुमार सिंह, निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव और सहयोगी बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म सोनभद्र जिले में पेयजल की कमी, दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों तथा ‘हर घर नल जल’ योजना की जमीनी हकीकत को सामने लाती है। फिल्म में ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों को दर्शाते हुए स्वच्छ जल के लिए लोगों के संघर्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य केवल समस्या को उजागर करना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाना और समाधान की दिशा में संवाद को आगे बढ़ाना भी है। इसमें स्थानीय ग्रामीणों के अनुभव, विशेषज्ञों की राय और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को भी शामिल किया गया है। इस परियोजना को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम का सहयोग प्राप्त हुआ है। फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह नीति-निर्माताओं और समाज का ध्यान पेयजल संकट जैसे गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करेगी तथा स्वच्छ जल के अधिकार पर नई बहस को जन्म देगी। फिल्म के लॉन्च पर सिंगरौली परिक्षेत्र के वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा एवं पर्यावरण चिंतक प्रशांत कुमार दुबे ने खुशी व्यक्त की है।