मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत का आधार: शंकर गिरी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शहर स्थित अविनाश होटल में रविवार को भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं कार्यशैली से जोड़ना तथा आगामी चुनावों के लिए तैयार करना रहा।read more:https://worldtrustednews.in/so-now-even-bikes-parked-locked-are-being-fined/उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। बूथ को चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत का आधार है। द्वितीय सत्र में अनिल श्रीवास्तव ने भाजपा का इतिहास विषय पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए भाजपा को राष्ट्रवाद, सेवा और सुशासन की विचारधारा वाला संगठन बताया। इसके बाद नागेंद्र रघुवंशी ने कार्यपद्धति विषय पर संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और टीम भावना पर चर्चा की। वहीं अशोक चैरसिया ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में वर्ग प्रभारी संजय पटेल, राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चैबे, पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, एससी/एसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चैबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *