सीएचसी म्योरपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

म्योरपुर, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।read more:https://pahaltoday.com/sports-is-a-powerful-medium-for-the-physical-and-mental-development-of-youth-ashish-pandey/
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि समय से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मानदेय हमारा अधिकार है, भीख नहीं, उपकार नहीं जैसे नारे लगाते हुए जल्द भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18, 19 और 20 मई तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी। प्रदर्शन के दौरान डा. अराधना, डा. लालजी राम, दीपक कुमार यादव, सूरज, निर्मल राज, अमित कुमार, राजेश पटेल, राम सिंह, प्रवीण कुमार भारती, नीतू, ललिता सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *