नगीना । कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं हरी खाद पर प्रदर्शन कार्यक्रम आई.आई.एफ.एस.आर, मेरठ के वैज्ञानिकों एवं कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित किया गया। रविवार को भोजपुर , ब्लॉक- किरतपुर कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं हरी खाद पर प्रदर्शन कार्यक्रम आई.आई.एफ.एस.आर, मेरठ के वैज्ञानिकों एवं कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग तकनीक, हरी खाद बुवाई, अजोला उत्पादन एवं उपयोग विधि, मृदा परीक्षण का महत्व तथा खेती में जैव उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई साथ ही हरी खाद के रूप में ढैंचा पर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/smart-village-bharatpur-is-on-its-way-to-becoming-a-reality-the-dreams-of-the-displaced-are-taking-new-flight/ उक्त कार्यक्रम में आई.आई.एफ.एस.आर, मेरठ से डा. जगन सिंह गोरा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र नगीना से प्रभारी अधिकारी डा.के. के.सिंह एवं डा. पिन्टू कुमार रूप से रहे। प्रगतिशील कृषकों में श्री मुकेश कुमार, नवीन कुमार रहें। यह जानकारी एक विज्ञप्ति द्वारा वैज्ञानिक डॉ के के सिंह ने दी