सिद्ध बाबा नीम खाल मंदिर पर वार्षिकोत्सव, भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बिजनौर। थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम तुरतपुर स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा नीम खाल मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।read more:https://pahaltoday.com/shri-durga-ji-mandir-dharma-jagran-and-seva-samiti-has-been-quenching-the-thirst-of-passersby-in-the-scorching-heat-for-29-years/
मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने सिद्ध बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर कई वर्षों पुराना है और यहां सच्चे मन से पूजा करने पर इच्छाएं पूर्ण होती हैं।वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, मंदिर पुजारी पिंटू बाबा एवं सेवादार बलजीत कौर ने बताया कि हर वर्ष यहां श्रद्धा और भक्ति के साथ वार्षिकोत्सव मनाया जाता है, जिसमें क्षेत्र के अलावा अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *